सोनीपत: 34 दिन बाद ट्रेनों का परिचालन हुआ शुरू, सोनीपत रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाले यात्रियों को मिली राहत
रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से कैंसिल व डायवर्ट हुई ट्रेनों का रेलवे किसानों के सोमवार को हटने के बाद मंगलवार को परिचालन कर दिया है। दिल्ली अम्बाला रेलमार्ग पर 10 एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल व 8 ट्रेन अन्य मार्ग से डायवर्ट थी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी।