सोनीपत: नगर निगम सोनीपत के वेस्टर्न जोन में पानी की समस्या को लेकर निगम कार्यालय में अधिकारियों की हुई बैठक
सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के वेस्टर्न जोन पानी की इतनी किल्लत हो गई है कि लोग बूंद बूंद के लिए तरसने लगे हैं। समस्या के समाधान को लेकर निगम अधिकारियों ने निगम कार्यालय में बैठक की और बैठक के दौरान स्थिति सुधारने के जेई व एसडीओ को निर्देश दिए हैं। इस दौरान नगर निगम वार्ड-20 से पार्षद नीतू दहिया ने क्षेत्र में पानी सप्लाई की मांग की है।