टीकमगढ़: अस्पताल चौराहा: पीएम के बाद एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों का प्रदर्शन, लापरवाही का आरोप
सड़क हादसे में घायल हरदास दांगी (निवासी अचररा) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस