गोह: गोह जगपती चौक के समीप जलजमाव में फंसे दूल्हा ने कहा- पत्नी को ऐसी सरकार को वोट नहीं देने दूंगा, वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार को गोह प्रखंड मुख्यालय में जलजमाव को लेकर हो रहे बाजार बंद और प्रदर्शन के बीच एक दूल्हा भी जाम में फंस गया। सफेद शेरवानी और माला पहने दूल्हा जैसे ही जगपति चौक के जलजमाव वाले स्थान पर पहुंचा, तो भीड़ ने उसे घेर लिया। इस दौरान दूल्हे ने भी व्यवसायियों के प्रदर्शन का समर्थन किया। गुस्से में उसने कहा कि ऐसी सरकार को मैं तो वोट नहीं दूंगा