घाघरा: हिंडालको कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन को लेकर घाघरा अंचल कार्यालय में एसडीओ की बैठक विफल रही
Ghaghra, Gumla | Sep 26, 2026 इटकीरी और देवाकी के बीच हिंडालको कंपनी के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के 13 वें दिन भी आंदोलनकारी झमाझम बारिश के बीच आंदोलन स्थल पर डटे रहे और सभी बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद रखा। बॉक्साइट ट्रको का परिचालन बंद होने के बाद ट्रक ओनर एसोसिएशन शनिवार की सुबह घाघरा थाना पहुंचे और ट्रैकों को छोड़वाने का मांग किया।