निज़ामाबाद: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित ससुर को गिरफ्तार किया गया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना कि पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित ससुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामचन्द्र यादव (56) पुत्र धुक्कू यादव, निवासी फरीदाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है ।