आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। अब लोग मौके पर ही चालान का सुरक्षित, सुविधाजनक और रियल-टाइम डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक्सिस बैंक द्वारा पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
साथ ही, एचआरटीसी एवं परिवहन विभाग की समीक्षा की।
- एचआरटीसी को 1,500 नई ई-बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। पूर्व में 297 ई-बसें दी जा चुकी हैं।
- 100 ग्रीन हाइड्रोजन और 100 सुपर डीलक्स बसें खरीदी जाएंगी।
- प्रदेश में ई-चार्जिंग अधोसंरचना को गति देने के निर्देश तथा एचआरटीसी के अधिकारियों को 30 ई-वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- ऊना जिले तथा नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करने के भी निर्देश।
परिवहन विभाग का राजस्व 510 करोड़ रुपये (2021-22) से बढ़कर 995 करोड़ रुपये (2025-26) हो गया है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#MukeshAgnihotri #himachal #viralpoc #viralpost
Chamba, Chamba | Oct 7, 2026