एड्स जागरूकता रैली निकालकर दिया बचाव का संदेश
बड़वानी 12 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान के तहत 12 अगस्त को जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपालसिंह ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश गुप्ता एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी के मार्ग निर्देशन बाइक रेली को रवाना किया।
जनजागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा एड्स से बचाव एवं रोकथाम से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान आमजन को पेम्पलेट्स वितरित कर एचआईवी/एड्स से बचाव, सावधानियों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि यह सघन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता शिविर एवं परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करते हुए बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ के प्रतिनिधि, सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा बचाव के उपायों के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना रहा। रैली का समापन पीजी कॉलेज में किया गया। वहां पर सभाकक्ष में जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता द्वारा उपस्थित बच्चों एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को एड्स की जागरूकता के बारे में बताया गया। बचाव एवं सावधानी के बारे में बताया गया।
#JansamparkMP
#Badwani
48 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026