शाजापुर: शाजापुर के द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान झूला रहे झूला, श्रावण माह के उपलक्ष्य में हो रहे विशेष आयोजन
शाजापुर के द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को झूला झुलाया जा रहा है। दरअसल श्रावण माह के उपलक्ष्य में मंदिर में भगवान की झूला सेवा की जा रही है। इसके साथ ही भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। मंदिर में विशेष सजावट की गई है। भगवान की झूला सेवा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। महिलाओं द्वारा मंदिर में श्रावण के गीत गाए गए।