शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में सनसनीखेज एवं जघन्य अपराधों के प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जघन्य, सनसनीखेज एवं चिंहित अपराधों के प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, उपसंचालक अभियोजन प्रेमलता सोलंकी, जिला अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र कुमार मीणा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।