शाजापुर: दो और आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे
मामला: सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवकों से ठगी का
कोतवाली पुलिस ने भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर 36 लाख से अधिक राशि लेकर ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। जिसके बाद दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से रविंद्र को जेल भेज दिया जबकि सुखजीत को रिमांड पर लिया गया है।