शाजापुर: रामदेवरा जाने वाले भक्तों के लिए दुपाड़ा रोड करेड़ी नाके पर जन सहयोग से भंडारे की हुई शुरुआत, किन्नरों ने जमकर किया नृत्य
शाजापुर शहर से 3 किलोमीटर दूर दुपाड़ा रोड करेड़ी नाके पर विगत 17 सालों से निरंतर रामदेवरा जाने वाले भक्त जनों के लिए एक महीने तक भंडारा का किया जाता है जिसकी शुरुआत इस वर्ष भी की गई भंडारे की शुरुआत में विधि विधान के साथ रामदेवरा बाबा की पूजा अर्चना की गई जिसमें खास तौर से थर्ड जेंडर किन्नर समाज को भी आमंत्रित किया गया ।