शाजापुर: आचार संहिता खत्म होने के बाद नगर पालिका में नगर पालिका परिषद की हुई पहली बैठक, 43 मुद्दों पर बनी सहमति
शाजापुर। नगर पालिका परिषद की पहली बैठक चार माह बाद गुरूवार को हुई। शहर 43 मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में नगर के सभी 29 वार्डों में विकास कार्यों के अलावा नगरवासियों को सुविधा मिले इसे लेकर भी परिषद की बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में सभी वार्डों के पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और नपा अधिकारी मौजूद रहे।