शाजापुर: ग्राम झोकर में सार्वजनिक गली पर महिला द्वारा कब्जा करने का आरोप, पति-पत्नी ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
शाजापुर जिले की ग्राम झोकर में सार्वजनिक गली पर महिला ने किया कब्जा, पति पत्नी ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत। झोकर निवासी इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के पीछे सार्वजनिक गली है जिस से नाली का पानी निकलता था जिस पर गांव की एक महिला द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। महिला के कब्जे से गली को मुक्त करवाए जाने की मांग की।