टीकमगढ़: टीकमगढ़ कृषि महाविद्यालय में मिशन शक्ति की महिला केंद्रित 100 दिवसीय विशेष गतिविधियों के तहत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन
टीकमगढ़ कलेक्टर के निर्देश अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ऋजुता चौहान के मार्गदर्शन में आज कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत मिशन शक्ति की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मिशन शक्ति कार्यक्रम व नवीन भारतीय न्याय संहिता के बारे में एग्रीकल्चर कॉलेज टीकमगढ़ के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। इस दौरान और भी संबंधित जानकारी दी गई।