टीकमगढ़: डगराना गाव में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की बिगड़ी हालत,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बानपुर थाना क्षेत्र के डगराना गाव में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया।बताया गया कि व्यक्ति अपने खेत पर था और खेत में दवाई डाल रहा था,तभी अचानक एक बिजली की डोरी से उसको करंट लग गया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।