टीकमगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी गुरुवार से एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। आज सफाई कर्मियों ने शहर की सड़कों पर साफ सफाई नहीं की। जिसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि सीएमओ के अड़ियल रवैया के कारण हमारी वेतन वृद्धि नहीं हो पा रही है।