टीकमगढ़: दिगौड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की हुई मौत,एक वृद्ध जिला अस्पताल में भर्ती
दिगौड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से आज चार बकरियों की मौत हो गई और एक वृद्ध घायल हो गया। बताया गया कि दिगौड़ा निवासी अयोध्या प्रसाद राय नाम का वृद्ध अपने खेत पर बकरियां चरा रहा था, तभी अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चार बकरियों की मौत हो गई और वृद्ध घायल हो गया।परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।