बहराइच: शिवनगर तिराहे के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल, दरगाह जाते समय हुआ हादसा
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। राहत अली निवासी भौशहवा अपने बेटे सलीम के साथ घर से दरगाह जा रहे थे। तभी शिवनगर तिराहे के पास दूसरी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में राहत अली और उनका बेटा सलीम घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहत अली को मृत घोषित कर दिया। सलीम का इलाज जारी है।