बहराइच: चफरिया इलाके में शौच के लिए गए युवक पर अज्ञात जंगली जानवर ने किया हमला, इलाज जारी
बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र में एक युवक पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान अखलेश कुमार निवासी चफरिया के रूप में हुई है। वह शौच के लिए गया था, तभी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।