बहराइच: गयापुरवा निवासी महिला हुई हादसे का शिकार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
बहराइच के खोलीघाट थाना क्षेत्र के गयापुरवा निवासी 55 वर्षीय महिला उस वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वह अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी और इसी दौरान वह बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के बाद पारिजनो में कोहराम मच गया।