बक्सर: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घटा, बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
Buxar, Buxar | Aug 9, 2025 जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और अब यह खतरे के निशान से नीचे आ चुका है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर अंबिका सिंह ने जानकारी दी कि गंगा का जलस्तर 59.97 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 60.32 मीटर है। इस प्रकार नदी का जलस्तर अब 35 सेंटीमीटर नीचे है।