सिमडेगा: सिमडेगा उपायुक्त ने समाहरणालय के बाहर जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह के द्वारा गुरुवार को 11:30 बजे संवरनालय स्थित परिसर के बाहर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनी ।इस दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ग्रामीणों ने बारी बारी से रखा सभी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर समाहर्ता उपस्थित हुए।