सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में सेंट्रल टीम ने की जांच, संचालन की अनुमति जल्द
सिमडेगा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सेंट्रल की टीम गुरुवार को 3:00 बजे जांच किया ,जांच के दौरान सभी दस्तावेजों की जांच की मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पर मैनपावर की कमी है। साथ ही पैथोलॉजिस्ट डॉ रंजू सिन्हा जिसकी नियुक्ति हुई है ,उसने योगदान नहीं दिया ऐसे में संचालन में परेशानी हो सकती है वही इस दौरान स्टेट से आए हुए सदस्य भी शामिल हुए।