एनसीसी एवं जैव विविधता क्लब ने किया वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
Kullu Times
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में एनसीसी एवं जैव विविधता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम की जैव विविधता क्लब की संयोजक डॉ. साक्षी ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के संरक्षण तथा वृक्षों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। जूलॉजी विभाग की प्रो. मोनिका भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं जैव विविधता क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और महाविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना रहा।
Kullu, Kullu | Aug 21, 2026