Public App Logo
Profile Picture

DHARMENDRA KUMAR

@dk8798360
108087Followers
6331Following
Video 0
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, एक हथियार तस्कर के बनगंगा गांव एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, उपकरण, लोहे के पाइप और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार निर्माण से जुड़े नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना में दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित घर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान घर के विभिन्न कमरों में छिपाकर रखे गए हथियार निर्माण के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीनें, चार बेंच वाइस मशीन, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, सात लोहे की सरसी, 15 सांचे और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

इसके अलावा देशी बंदूक के छोटे-बड़े नौ नाल, चार अलग-अलग देशी बंदूक के नाल, देशी कट्टे की दो अर्धनिर्मित बॉडी एवं बट, एक देशी कट्टा और हथियारों की नाल बनाने में इस्तेमाल होने वाले 20 लोहे के पाइप भी बरामद किए गए हैं। मौके से चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।

सदर डीएसपी टू राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। गिरफ्तार विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के खिलाफ पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Video 2
Video 3
Video 4
जय माता दी      हमारे घर में आज कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न हुया     जय माता दी
Video 6
माँ दुर्गा के पट खुलने के अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांसू शेखपुरा ने संयुक्त रूप से दर्शन किये साथ ही विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं शांतिपूर्ण पूजा आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि दुर्गा पूजा महोत्सव सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sheikhpurapolice nis:value=sheikhpurapolice nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=biharpolice nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=haintaiyarhum nis:value=HainTaiyarHum nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookreels nis:value=fecbookreels nis:enabled=true nis:link/>
शेखपुरा के पटेल दुर्गा समिति माता का पैट खुलते ही श्रद्धलुओं की उमड़ी भारी भीड़ पुलिस प्रशासन की
जहाँ अशोक महतो जाते है वही हॉट सिट हो जाता है
Video 10
शरारती तत्वों की खैर नहीं दशहरा पूजा को लेकर शेखपुरा में निकाला गया फ्लैग मार्च
Video 12
शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही और बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर एसपी की कार्रवाई

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले में पुलिस अधीक्षक ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने और बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में दो पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने दोनों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस बल में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के मामलों को गंभीरता से लिया गया।

कांड के अनुसंधान में लापरवाही का आरोप

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांड के अनुसंधान में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक रिंकू रंजन को निलंबित किया गया है। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक कैलाश पासवान को बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। दोनों पुलिस पदाधिकारी बरबीघा थाना, शेखपुरा में पदस्थापित थे। पुलिस अधीक्षक ने दोनों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय निर्धारित

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रिंकू रंजन का मुख्यालय पुलिस केंद्र, शेखपुरा निर्धारित किया गया है। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक कैलाश पासवान का मुख्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शेखपुरा तय किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्य के प्रति जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया जा रहा है। <nis:link nis:type=tag nis:id=spsheikhpura nis:value=spsheikhpura nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookreels nis:value=fecbookreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookvideo nis:value=fecbookvideo nis:enabled=true nis:link/>
शेखपुरा के अशोका होटल में दुर्गा वीडियो मिक्सिंग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम
Video 15
Video 16
30 हजार घुस लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार
महीने भर के भीतर निगरानी ने दूसरा शिकार किया
मंगलवार को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने जिला के पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को 30 हजार रुपया घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।  # Fecbook
बिहार के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में कल से एक नया खेल इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है. 1121 करोड़ रुपए की लागत से 90 एकड़ में बने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से रणजी ट्रॉफी (एलीट ग्रुप-A) का आगाज होने जा रहा है. यहां पहला 4-दिवसीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच घरेलू टीम बिहार और उत्तर प्रदेश (UP) के बीच खेला जाएगा, जिसमें अब महज 24 घंटे का समय बचा है. 

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को अलग-अलग सत्रों में नेट प्रैक्टिस कर मैदान पर जमकर पसीना बहाया. साथ ही पंच पहाड़ियों से घिरी प्राकृतिक की खूबसूरत वादियों का लुत्फ़ अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जू सफारी और ग्लास ब्रिज पर घूमकर किया. रिंकू सिंह ने कहा, “जू सफारी में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखना बेहद रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा है. यहां की हरियाली, शांत वातावरण और वन्यजीवों की विविधता ने मुझे बहुत प्रभावित किया. जू सफारी और नेचर सफारी प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं. मैं सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे ऐसे प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें.”

राजगीर और नालंदा जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है, लेकिन स्थानीय दर्शकों को मायूसी का सामना करना पड़ेगा. दरअसल, स्टेडियम (दर्शक दीर्घा) का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसी वजह से सुरक्षा कारणों को देखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने पहले मैच में दर्शकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक (पाबंदी) लगा दी है.

क्रिकेट मैच के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए नालंदा के पुलिस अधीक्षक (SP) की अनुशंसा पर सख्त कदम उठाए गए हैं. 11 अक्टूबर से 27 जनवरी 2027 तक चलने वाले विभिन्न राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबलों के दौरान राजगीर खेल परिसर (स्टेडियम क्षेत्र) को 'अस्थायी रेड जोन' और 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया है. इस दौरान स्टेडियम के ऊपर ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैरामोटर, पैराग्लाइडर और पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित किसी भी गैर-पारंपरिक उड़ने वाली वस्तु के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. खिलाड़ियों के होटल से स्टेडियम तक 40 से अधिक जगहों पर पुलिस जवानों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.

इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. बिहार टीम की कप्तानी साकिबुल गनी कर रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश टीम की कमान आर्यन जुयाल संभाल रहे हैं. यूपी टीम में मुख्य आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह हैं. जब रिंकू राजगीर के होटल पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने शुक्रवार के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. दर्शकों और खेल पंडितों की निगाहें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और बिहार के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर भी टिकी रहेंगी.

इस मैच के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक के निर्देशन में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की तर्ज पर 'हाइब्रिड पिच' तैयार की गई है. मुख्य पिच आधी महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और आधी बिहार (मोकामा) की काली मिट्टी से बनी है. मोकामा की चिकनी काली मिट्टी के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में शानदार उछाल मिलने की उम्मीद है. बारिश होने पर खेल में बाधा न आए, इसके लिए मैदान के नीचे 'सैंड-बेस्ड ऑटोमेटेड ड्रेनेज सिस्टम' लगा है, जिससे भारी बारिश रुकने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर मैदान सूखकर खेलने

* **सुबह 09:00 बजे:** खेल शुरू
* **11:30 - 12:10:** लंच (Lunch)
* **14:10 - 14:40:** टी-ब्रेक (Tea)

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य चलने के कारण इस सत्र में बिहार के घरेलू मैचों का जिम्मा राजगीर को सौंपा गया है. बिहार की टीम यहां 11-14 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश, 17-20 जनवरी (2027) तक जम्मू-कश्मीर और 24-27 जनवरी तक विदर्भ से भिड़ेगी.

* **23 जन. 2025:** यूपी ने पारी और 119 रन से जीता
* **19 जन. 2024:** मैच ड्रॉ
* **11 मार्च 1977:** मैच ड्रॉ (यूपी ने पहली पारी के आधार पर जीत हासिल की)
* **22 फर. 1974:** बिहार 99 रन से जीता
* **14 दिस. 1951:** बिहार 4 विकेट से जीता

**दोनों टीमों का स्क्वॉड:**

* **बिहार:** साकिबुल गनी (कप्तान), हिमांशु सिंह (उपकप्तान), बिपिन सौरभ (विकेटकीपर), शरमन निगरोध, मंगल महरौर, पीयूष सिंह, अमोद यादव, सूरज कश्यप, आकाश राज, शब्बीर खान, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, साकिब हुसैन, आयुष लोहारुका, खालिद आलम, मोहम्मद सलाहउद्दीन इजहार, पृथ्वी राज, नमन गौरव।

* **उत्तर प्रदेश:** आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, सिद्धार्थ यादव, आदित्य शर्मा, रिंकू सिंह, जीशान अंसारी, अभिषेक गोस्वामी, कार्तिक त्यागी (कुणाल), यश दयाल, माधव कौशिक, करण शर्मा, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, अभिनंदन सिंह, कार्तिक यादव, वंश चौधरी, आदर्श सिंह। <nis:link nis:type=tag nis:id=match nis:value=match nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookreels nis:value=fecbookreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fecbookpost nis:value=fecbookpost nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
Video 20
Video 21
आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया इसको कोई दबा नहीं सकता है भाई
Video 23
Video 24