Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

जमुई: त्रिपुरारी घाट के सड़क निर्माण में घटिया किस्म का लगाया जा रहा ईंट, बिना योजना बोर्ड के हो रहा कार्य शहर स्थित त्रिपुरारी घाट रोड का बुडको के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य में खुलेआम लूट की छूट दे दी गई है। यहां सड़क की ढलाई से पहले किए जा रहे ईंट की सोलिंग में भारी अनियमित्ता सामने आई है। इस कार्य मे संवेदक द्वारा घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जिससे वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के बावजूद गुरुवार की सुबह 8:00 बजे तक भी संवेदक द्वारा घटिया ईंट को नहीं हटाया गया। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में ऐसी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से पकी हुई तक नहीं हैं और इसी से सड़क की नींव रखी जा रही है। जिस वजह से हल्का दबाव पड़ते ही ईंट पूरी तरह एक ओर से बिखरता जा रहा है। इस रोड की लंबाई करीब 1.5 किलोमीटर बताई जा रही है और प्राक्कलन राशि करीब 92 लाख बताया जा रहा है, लेकिन बड़ी बात तो यह है कि कार्य शुरू कर दिया गया है,लेकिन किसी प्रकार का योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जैसे- तैसे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर खानापूर्ति की जा रही है। वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद नीरज कुमार साव ने कहा कि बुडको के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तीन नंबर ईंट लगाया जा रहा है। विभाग के संबंधित अधिकारी भी यहां नहीं आते हैं जिस वजह से संवेदक मनमानी कर रहा है। इसकी शिकायत विभाग के एसडीओ से भी की गई थी। इससे पहले और भी ज्यादा घटिया ईंट लगाया जा चुका है, जिसकी तस्वीर भी मैंने ली थी, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। विभाग भी लापरवाह बनी हुई है। बुडको की जेई सोनी कुमारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया है। घटिया किस्म के ईंट को हटाने के लिए 08 और 11 अगस्त को पत्र निर्गत किया गया है। योजना बोर्ड जल्द लगाने की बात कही गई है। अन्य मटेरियल के गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। #jamuitopnews #zilaprashasan #nagarparishadjamui #roadnirman #viralreels #viralpost #viralchallenge #jamui

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026

MORE NEWS

जमुई: महिला के साथ मा^र^पी^ट की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केतरू नवादा गांव में आधा दर्जन लोगों द्वारा घर से बाहर निकालकर विकास ठाकुर की पत्नी रानी देवी के साथ बेरहमी से मा^र^पी^ट करने और चेन छिनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की बताई जाती है। यह वीडियो बुधवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन लोगों द्वारा महिला के साथ मा^र^पी^ट करते हुए देखा जा रहा है। मामले में पीड़िता महिला ने लिखित आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मा^र^पी^ट के दौरान गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। #jamui #jamuitopnews #Crime #viral #CrimeNews #viralvideoシ #viralvideochallenge #jamuiPolice

जमुई: महिला के साथ मा^र^पी^ट की तस्वीर सीसीटीवी में कैद जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केतरू नवादा गांव में आधा दर्जन लोगों द्वारा घर से बाहर निकालकर विकास ठाकुर की पत्नी रानी देवी के साथ बेरहमी से मा^र^पी^ट करने और चेन छिनने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सोमवार की बताई जाती है। यह वीडियो बुधवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन लोगों द्वारा महिला के साथ मा^र^पी^ट करते हुए देखा जा रहा है। मामले में पीड़िता महिला ने लिखित आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मा^र^पी^ट के दौरान गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। #jamui #jamuitopnews #Crime #viral #CrimeNews #viralvideoシ #viralvideochallenge #jamuiPolice

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026

जमुई: जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अलग- अलग समय पर बुधवार की शाम 4:00 बजे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें डीएम नवीन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा से जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा रहा। चारों दिशा चौक चौराहे पर  'भारत माता की जय' , 'जय हिंद'  झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोषों तथा देशभक्ति गीतों की धुनों से गूंज उठा। 

वहीं इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, आईसीडीएस कार्यकर्ताओं तथा जीविका दीदियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। 

वहीं झाझा प्रखंड में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने स्वयं तिरंगा – यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं जमुई प्रखंड में आयोजित तिरंगा–यात्रा का अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने नेतृत्व किया। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तिरंगा यात्रा को अपना नेतृत्व देते हुए सफल बनाया। 

              झाझा में आयोजित तिरंगा यात्रा' के दौरान लोगों की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने देशभक्ति के उत्साह को राष्ट्रप्रेम में बदल दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की यात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदर्शित करने और समाज के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम और सुअवसर है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारा देश है, इसीलिए हमारे सभी व्यक्तिगत या सामाजिक हितों से ऊपर सदैव राष्ट्रहित की भावना होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि 'देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान का भाव मन में संजोना तथा उसे प्रदर्शित करना हम सभी देशवासियों का सर्वोच्च नैतिक और नागरिक कर्तव्य है। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीयता की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव बनाए रखें और इसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान –2026 को जन-जन तक पहुँचाकर इसे जिले ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।" #jamuitopnews #zilaprashasn #viralpost #dmjamui

जमुई: जिला प्रशासन द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अलग- अलग समय पर बुधवार की शाम 4:00 बजे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें डीएम नवीन समेत अन्य वरीय पदाधिकारी व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा से जिला पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंगा रहा। चारों दिशा चौक चौराहे पर 'भारत माता की जय' , 'जय हिंद' झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोषों तथा देशभक्ति गीतों की धुनों से गूंज उठा। वहीं इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधी, प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों, आईसीडीएस कार्यकर्ताओं तथा जीविका दीदियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। वहीं झाझा प्रखंड में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने स्वयं तिरंगा – यात्रा का नेतृत्व किया। वहीं जमुई प्रखंड में आयोजित तिरंगा–यात्रा का अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने नेतृत्व किया। इसके साथ ही जिले के अन्य सभी प्रखंडों में नामित वरीय पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तिरंगा यात्रा को अपना नेतृत्व देते हुए सफल बनाया। झाझा में आयोजित तिरंगा यात्रा' के दौरान लोगों की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जिसने देशभक्ति के उत्साह को राष्ट्रप्रेम में बदल दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि, "यह तिरंगा यात्रा सिर्फ हाथ में तिरंगा लेकर चलने की यात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदर्शित करने और समाज के हर नागरिक को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम और सुअवसर है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हमारा देश है, इसीलिए हमारे सभी व्यक्तिगत या सामाजिक हितों से ऊपर सदैव राष्ट्रहित की भावना होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि 'देश की अखंडता और एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए राष्ट्र के प्रत्येक प्रतीक के प्रति आदर और सम्मान का भाव मन में संजोना तथा उसे प्रदर्शित करना हम सभी देशवासियों का सर्वोच्च नैतिक और नागरिक कर्तव्य है। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीयता की भावना को सदैव सर्वोपरि रखें, राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव बनाए रखें और इसे निरंतर आगे बढ़ाते हुए हर घर तिरंगा अभियान –2026 को जन-जन तक पहुँचाकर इसे जिले ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएँ।" #jamuitopnews #zilaprashasn #viralpost #dmjamui

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026

सास तो सास होता है बहू के नाम से जमीन लिख दिया बहुत जीजा के साथ हुआ फ*रार #viralvideo #trendingvideo #jija #hpnewsjamui

सास तो सास होता है बहू के नाम से जमीन लिख दिया बहुत जीजा के साथ हुआ फ*रार #viralvideo #trendingvideo #jija #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Aug 13, 2026