पटियाली: पटियाली पुलिस ने नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला सहित 2 आरोपियों को पकड़ा
पटियाली पुलिस ने नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मामले में वांछित थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में हुई।