पचरुखी: भरतपुरा मठिया गांव भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला समेत तीन घायल
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भरतपुरा मठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां सबका इलाज किया गया। घायल योगेंद्र यादव ने स्थानीय थाने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।