पचरुखी: समायोजन की मांग को लेकर सिवान में सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा को सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने सौंपा ज्ञापन
समायोजन की मांग को लेकर रविवार को सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ सिवान की जिला इकाई की ओर से सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने समायोजन की मांग। सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने बताया कि हमलोग बिहार सरकार द्वारा आयोजित परीक्षा पास कर सरकार के कई तरह के कार्य कर चुके हैं।