पचरुखी: पचरुखी भवानी मोड़ के समीप बाइक की ठोकर से महिला हुई जख्मी
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप शनिवार की संध्या बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला शाहगंज निवासी जमीला खातून बताई जा रही है। जख्मी महिला का स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीला खातून सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिवान की ओर जा रही बाइक ने ठोकर मार दी और फरार हो गया।