पचरुखी: प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर जसौली भारती टोला गांव में किया गया ध्वजारोहण
प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर जसौली भारती टोला गांव में सोमवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण से पूर्व वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राम दरबार ट्रस्ट सरौती के पीठाधीश्वर महंत मुरारी दास त्यागी ने बताया कि उक्त महायज्ञ वर्ष 2025 के फरवरी माह में आयोजित होगा। जो सात दिनों तक चलेगा।