पचरुखी: पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई मौत
पचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर आरपीएफ एसआई बृजभूषण सिंह और जीआरपी एएसआई जयचंद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर हॉस्पिटल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।