पटना ग्रामीण: पटना में गुरु रहमान सर ने खान सर पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया, 11 लोगों को भेजा गया नोटिस
अनुमंडल दंडाधिकारी के द्वारा BPSC 70वीं पीटी परीक्षा में पेपर लीक का अफवाह फैलाने के मामले में 11 लोगों को नोटिस भेजा गया है जिसमें इन सभी लोगों को उदंडित कहकर संबोधित किया गया है। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे गुरु रहमान सर ने मामले को लेकर खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा कि अफवाह खान सर के द्वारा फैलाया गया था लेकिन इस नोटिस में खान सर का नाम नहीं है।