पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में निषाद समाज के लोगों ने ली सदस्यता
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए। मौके पर विभिन्न दलों के निषाद समाज के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। वहीं इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब कोई भी निषाद समाज का व्यक्ति मुंबई से आए नेता का झोला नहीं पकड़ेगा।