पटना ग्रामीण: अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निगरानी विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम 4:00 बजे एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में निगरानी विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई, तकनीकी परीक्षक कोषांग और आर्थिक अपराध इकाई के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।