पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय के बाहर कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान में पोस्टर, मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी की हुई मांग
राजद कार्यालय के बाहर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक पोस्टर देखने को मिला। यह पोस्टर कर्नल सोफिया कुरैशी के सम्मान में लगाया गया है। भाजपा के मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद राजद के द्वारा यह पोस्टर लगाकर कहा गया है कि कर्नल सोफिया कुरेशी मेरी बहन है और अपनी बहन पर मुझे गर्व है।