पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति न मिलने पर सवाल उठाए गए
दरभंगा में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को प्रशासन के द्वारा अनुमति ना देने को लेकर सदाकत आश्रम में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले प्रशासन का समर्थन मिला था लेकिन बाद में प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।