मंझनपुर: देसी बम के साथ गिरफ्तार हुए शख्स पर मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल, एसपी ने आज मंझनपुर में दी जानकारी
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों को बताया है कि चुनावी माहौल के दौरान सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।रविवार को करारी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक शख्स को तीन देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया था संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।