मंझनपुर: जजौली गेट के पास से गश्त /चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त/चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना मिली तो पुलिस ने जजौली गेट के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।