मंझनपुर: मंझनपुर और कोखराज पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के दृस्टिगत मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग गांव से चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कोखराज पुलिस ने भी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों का पुलिस द्वारा चालान न्यायालय भेज दिया गया है।