मंझनपुर: डायट मैदान में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने धरना देना किया शुरू
मंझनपुर स्थित डायट मैदान में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसान धरने पर बैठ गए हैं। 12 मार्च को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम से मिलकर दिया गया था। अब तक 16 सूत्रीय मांगों में कितनी मांगे निस्तारित हुई है, ये जानने के लिए किसान धरने पर बैठे हैं।