मंझनपुर: मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या को लेकर ओसा चौराहे पर शिक्षकों ने प्रयागराज से चित्रकूट मार्ग को एक घंटे किया जाम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे पर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकराई गुट के शिक्षकों ने प्रयागराज से चित्रकूट मार्ग को एक घंटे जाम रखा आरोप है कि वाराणसी जनपद से उत्तर पुस्तिका बंडल ट्रक पर लेकर अन्य जनपदों व मुजफ्फरनगर गए राजकीय हाइस्कूल महँगाव वाराणसी के शिक्षक की रविवार को मुख्य आरक्षी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।