टीकमगढ़: अस्तोन गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
अस्तोन गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। व्यक्ति का नाम राहुल रैकवार बताया गया है। बताया गया कि राहुल के साथ उसके छोटे भाई और छोटे भाई की पत्नी ने मारपीट की,इसी कारण परेशान होकर राहुल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।