लखीसराय: महसोनी में महिला की फांसी से मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया
लखीसराय में एक बार फिर दहेज एवं प्रताड़ना की बलिवेदी पर चढ़कर एक बहू ने मौत को गले लगा लिया।जहां उसके परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामला पीरीबाजार के महिसोनी गांव का है।जहां शुक्रवार 6 बजे संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देर रात 11 बजे कब्जे में लिया शनिवार 9 बजे पोस्टमार्टम कराया