टिमरनी: स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने जिला अस्पताल और टिमरनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
Timarni, Harda | Sep 12, 2026 स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने शुक्रवार को हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी और जिला अस्पताल हरदा पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने ओपीडी, एनसीडी कक्ष, एसएनसीयू, कंप्यूटर कक्ष और सीएमएचओ स्टोर के रिकॉर्ड की जांच की।