रहटगांव: रहटगांव के वन ग्राम बोरी में फिल्म ‘मृग माया’ की शूटिंग शुरू
हरदा जिले के रहटगांव क्षेत्र के वन ग्राम बोरी में फिल्म ‘मृग माया’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की कहानी बिरसा मुंडा की विचारधारा से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें आदिवासी समाज की जीवनशैली, रहन-सहन और परंपराओं को करीब से दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग के लिए वन ग्राम बोरी के प्राकृतिक वातावरण को चुना गया है।