बिलासपुर: नशे में वाहन चलाने पर 2459 चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 1379 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
नशे में वाहन चलाने पर 2459 चालकों पर कार्रवाई सात माह में 1379 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, शाम 6 से रात 12 बजे तक विशेष अभियान बिलासपुर। यातायात पुलिस ने जनवरी से अब तक नशे में वाहन चलाने वाले 2459 चालकों पर कार्रवाई की है। सभी प्रकरण न्यायालय भेजे गए। वहीं यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 1379 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।