परसवाड़ा: परसवाड़ा में बयानबाजी का सियासी संग्राम तेज, विधायक के बचाव में कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना
परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक मधु भगत के आदिवासी समाज और जंगली जानवरों के शिकार को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ राजनीतिक घमासान अब और तेज हो गया है। विधायक के बयान पर भाजपा नेता रामेश्वर कटरे के पलटवार के बाद अब कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दल सिंह पंद्रे खुलकर विधायक के बचाव में मैदान में उतर आए हैं। इसके साथ ही परसवाड़ा की सियासत में आरोप