कोल: एसएसपी संजीव सुमन ने खेरेश्वर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायज़ा
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा "श्रावण मास में कावड़ियों/श्रद्धालुओं की सुविधाओं, कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन” व मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ के दृष्टिगत खेरेश्वर मन्दिर एवं आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि मन्दिर के अन्दर भीड़ एकत्रित न होने दी जाए।